नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नहीं आये जनहित के प्रस्ताव: नगर पंचायत अध्यक्ष

16 में 13 रहे उपस्थित, 11 सदस्यों ने बैठक का किया विरोध
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बोर्ड की बैठक में 13 सदस्यों ने ही प्रतिभाग किया, जिसमें से भी 11 सदस्यों ने बैठक का बष्किार कर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।
नवाबगंज नगर पंचायत बोर्ड की बैठक पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 13 सदस्यों ने ही प्रतिभगा किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत व अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने सभी सदस्यों से विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव मांगे। जिस पर किसी भी सदस्य ने कोई भी प्रस्ताव नहीं दिया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि किसी भी सदस्य ने अपने वार्ड में जनहित में काम करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने हितों को ध्यान में रखते मांग पत्रों को रखा। जिस पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बोर्ड के 16 सदस्यों में 13 सदस्यों ने ही प्रतिभाग किया, जबकि तीन नदारात रहे।

विरोध जताते सभासद

गायब सदस्यों से जानकारी की गई तो पता चला कि तीनों किसी कार्य से बाहर गये हुए है। बोर्ड की बैठक में 13 सदस्यों में भी 11 सदस्य बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते हुए बैठक हाल से बाहर चले गये और बाहर आकर जमकर नारेबाजी की। इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि बोर्ड की बैठक हुई थी। जिसमें 13 सदस्यों ने प्रतिभा किया, लेकिन कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। इसलिए बैठक को अग्रिम कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा दिया गया और अगली बैठक में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि जो भी सदस्य प्रस्ताव लाये थे, वह जनहित से नहीं थे, वह निजी स्वार्थ से जुड़े थे, इसलिए कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं किये गये। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार, वरिष्ठ लिपिक विकास गंगवार, हितांशु गंगवार तथा वार्ड सदस्य शिवमंगल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह यादव, कुलदीप कुमार राजपूत, पवन कुमार सूर्यवंशी, रंजीत बानो, शीतल देवी, भूपेंद्र सिंह, रामवती, आरती देवी, पूजा राठौर, बृजमोहन सिंह, सुजाता शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *