नवाबगंज, समृद्धि न्यूज़। 79 बे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया और कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
कस्बा नवाबगंज स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने 79 में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया। वहीं कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार सरकार की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन की योजना पर सभी तन मन धन से कार्य करें और स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाएं।ऐसे ही कई वक्तव्य नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने दिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, वरिष्ठ लिपिक विकास गंगवार, हितांशु गंगवार, अहिलकर राजपूत, अधिशासी अधिकारी तथा समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
