शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने निर्माणाधीन अवर जलाशय का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद ्रफारूकी द्वारा नगर पंचायत शमसाबाद में रामलीला मैदान के पास निर्माणाधीन अवर जलाशय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि जलाशय की गुणवत्ता में कोई कमी न रखी जाए एवं अवर अभियंता जल निगम को आदेशित किया कि निर्माणाधीन जलाशयों की गुणवक्ता एवम् कार्य की प्रगति को लेकर समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। साथ ही अन्य स्थानों पर निर्माणाधीन अवर जलाशयों की कार्य प्रगति तेज की जाये। जिससे नगर पंचायत शमसाबाद का प्रत्येक घर हर घर जल की योजना से लाभान्वित हो सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने निर्माणाधीन अवर जलाशय का किया निरीक्षण
