नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अयोध्या से आये अक्षत तथा श्रीराम का चित्र घर-घर जाकर ग्रामीणों को वितरण किया तथा सभी से 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की।

जानकारी के अनुसार अयोध्या से आयी कलश यात्रा के दौरान आये अक्षतों का नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने सभासदों के साथ घर-घर जाकर वितरण किया। साथ ही उन्होंने जनमानस से अपील की ऐसी शुभ घड़ी 500 साल बाद आयी है। इसलिए सभी लोग खुशियां मनायें, घरों में दीप जलायें तथा भजन कीर्तन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल मेंं अयोध्या में भव्य राममंदिर बनने का सपना साकार हुआ है। जो सभी के लिए एक गौरव की बात है। अक्षत का वितरण वार्ड संख्या-०७ रानी अवंतीबाई नगर, नगला हीरा सिंह में किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ क्षेत्र के कई सभासद मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष का कई स्थानों पर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी रुबरु कराया। इस मौके पर कुलदीप राजपूत सभासद, वीर सिंह एवं समस्त राम भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धाभाव से घर-घर दस्तक दी।
