शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। भीषण गर्मी के बिजली की समस्या से जूझ रहे मुहल्ले के लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निस्तारण की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर में स्थित वार्ड नंबर ०१ अंबेडकर नगर मोहल्ला सुराठी जहां लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों के मकान हैं। 150 लोगों की आबादी है। इन लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह से इसकी शिकायत की। जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह को भेजे गए शिकायती पत्र के अनुसार मुहल्ले में जो बिजली का ट्रांसफार्मर है वह काफी दूर है। ग्रामीण संयोजन के तहत लाभ उठाने को मजबूर हैं। एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही, साथ ही बार-बार ट्रिपिंग मुहल्ले के लोगों के लिए बबाल-ए-जान बनी हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने समस्या का समाधान कराने की मांग की। इससे पूर्व १८ मई को पंचायत अध्यक्ष ने उपखंड कार्यालय विद्युत विभाग कायमगंज के नाम शिकायती पत्र भेजकर समाधान कराए जाने की मांग की थी। एक बार फिर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से अंबेडकर नगर के मोहल्ला सुराठी के लोगों की बिजली की समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की।
बिजली की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को भेजा पत्र
