शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरपुर में स्थित बंजर भूमि और कब्रिस्तान की भूमि पर भ_ा मालिक फूल मियां द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम और नगर पंचायत के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
राजस्व टीम के लेखपाल रजत कुमार ने भ_ा मालिक द्वारा कब्जाई भूमि की नापजोख और सीमांकन (चिन्हांकन) किया। जांच के दौरान कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण और मिट्टी डालने का कार्य किया गया था। शनिवार को नगर पंचायत की टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया। लेखपाल रजत कुमार ने बताया फूल मियां के भट्टे के पास बंजर और कब्रिस्तान की जमीन थी। जिस पर मिट्टी डालकर भ_ा मालिक फूल मियां द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जो नाप जोख में हटवाया गया। नगर पंचायत के ई0ओ0 अवनीश कुमार ने बताया भट्टे के पास भ_ा मालिक द्वारा कुछ अतिक्रमण कर लिया गया था उसको आज टीम ने हटवा दिया।
नगर पंचायत ने हटवाया कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा
