फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है। जिसके चपेट में कई निचले गांव आ रहे हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ ग्रामों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
शुक्रवार को तहसील सदर के नायब तहसीलदार मनीष वर्मा के साथ कानूनगो अजीत द्विवेदी, विकास खंड कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला, खेम रेंगाई व चाचूपुर गाँव में पहुंचे। जहाँ बाढ़ के चलते गंगा तेजी से कटान कर रही है। नायब तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के साथ वार्ता की और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि शासन बाढ़ प्रभावित गांवों की हर सम्भव मदद कर रहा है। लिहाजा घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन उनके साथ है। इस दौरान लेखपाल अवनीश मिश्रा, अमित प्रताप सिंह, रिषभ चौधरी आदि राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
बाढग़्रस्त ग्रामों का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण
