नौ दिन पूर्व गायब हुई महिला का नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

बलात्कार के बाद हत्या किये जाने की जतायी जा रही आशंका
28 नवंबर को परिजनों ने महिला की दर्ज करायी थी गुमशुदगी
पुलिस ने पहुंचकर की जांच, फील्ड यूनिट टीम ने एकत्र किये साक्ष्य
फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
बीते करीब एक सप्ताह पूर्व गायब हुई महिला का नग्न अवस्था में शव पड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुत्री ने पहुंचकर शव की शिनाख्त अपनी मां शगुना देवी पत्नी दयाराम जाटव के रुप में की। वहीं लोगों का दबी जुबान से कहना है कि मृतका की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी शगुना देवी पत्नी दयाराम जाटव 22 नवंबर को अचानक गायब हो गयी थी। काफी खोजबीन के बीत जब उसका कोई पता नहीं चला, तब पति दयाराम जाटव ने 28 नवंबर को पत्नी की गुमशुदगी कोतवाली कायमगंज में दर्ज करायी गयी थी। शुक्रवार को रात्रि करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि शमशाबाद क्षेत्र केफैजबाग स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे एक महिला का नग्न अवस्था में शव पड़ा है। जिस पर उप निरीक्षक श्याम सिंह तथा महिला कांस्टेबिल को लेकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे। जहां महिला का शव नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा था। जो बुरी तरह से फूला हुआ था। शव में कीड़े पड़ गये थे। पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरे को तेजाब से जलाया गया था। थानाध्यक्ष शमशाबाद ने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों तथा फील्ड यूनिट की टीम को भी अवगत कराया। वहीं कायमगंज कोतवाली प्रभारी रामऔतार मय हमराही पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। तब तक फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंच गयी। सूचना मिलने पर दयाराम जाटव भी पुत्री चांदनी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पुत्री ने पैरों में बिछिया, पैरों में पड़े धागे आदि से शव की शिनाख्त अपनी मां शगुनी देवी (44) पत्नी दयाराम जाटव के रुप में की। पुत्री ने बताया कि उसकी मां 22 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताये चली गयी थी। 28 नवंबर को कोतवाली कायमगंज में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से एक लेडीज पर्स नीले व सफेद रंग का जिस पर प्रवीन ज्वैलर्स व अनामिका बर्तन भंडार लिखा था। पास में ही एक पानी की बोतल, नमकीन के खाली पैकेट, प्लास्टिक के गिलास, दो क्वार्टर खाली शराब के पड़े थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लोगों का कहना है कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या कर शव डाल दिया गया। कायमगंज-शमसाबाद थाना पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तथा खुलासे की रणनीति तैयार की। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हंसापुर गोराई तथा शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुइयांखेड़ा निवासी दो युवकों को पूछतांछ के लिए हिरासत लिया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी। मृतका की दो पुत्रियां व दो पुत्र हैं, पति पल्लेदारी करता है। वहीं कायमगंज क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम खां ने घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *