सर्च लाइट भवन में महाशिवरात्रि कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को बीबीगंज स्थित ब्रह्माकुमारी सर्च लाइट भवन में 90वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महाशिवरात्रि का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत व विशिष्ट अतिथि ज्ञानी मंगल सिंह ग्रंथी साहब गुरुद्वारा प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने की।मुख्य वक्ता के रूप में बीके गिरिजा बहन एवं राज योग शिक्षिका बीके मंजू बहन तथा भ्राता सुरेश गोयल मंचासीन रहे। संचालन वैष्णवी मेहरोत्रा ने किया। स्वागत शब्दों से बीके आशा बहन ने तथा स्वागत भाव एवं नृत्य के द्वारा कुमारी मिष्टी ने किया। सभी अतिथियों ने शिव जयंती पर ध्वजारोहण कर केक काटकर शिव जयंती मनायी। बीके गिरजा बहन ने कहा कि हर जगह लोग शिवरात्रि मानते हैं, परंतु हम शिव जयंती मनाते हैं। शिव बाबा का जन्मदिन मनाते हैं। ब्रह्मा विष्णु एवं शंकर का रचयिता होने के कारण परमात्मा शिव को त्रिमूर्ति कहा जाता है। मनुष्य को मनुष्यता का ज्ञान देने के लिए मनुष्य बहुत ही आवश्यक है, किसी नदी के द्वारा किसी मनुष्य आत्मा को ज्ञान मिलन बहुत ही अजीब बात है। बिना पवित्रता के हम परलोक अर्थात अपने परमपिता के धाम नहीं जा सकते हैं और धर्म का सीधा सा अर्थ है मानव का मन वचन कर्म से निर्विकार होना, अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करनी है। विशिष्ट अतिथि ज्ञानी मंगल सिंह ने कहा कि मानव जन्म लेकर प्रभु का नाम लेना अति आवश्यक है, इस संसार में जिस भी मानव को अहंकार आएगा वह अपने परलोक में इस अहंकार को लेकर के जाएगा, उसकी अच्छी गति नहीं होगी। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि हमें अपने मन वाणी कर्म व्यवहार से किसी को भी कष्ट ना दें, यही सर्वश्रेष्ठ सेवा है, इसी में सब कुछ समाहित है। दुर्वासा आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी, मिथिलेश अग्रवाल, कन्हैयालाल जैन, सुरेश गोयल ने भी विचार रखें। बीके मंजू बहन ने सभी को राज योग अभ्यास कराया।
मानव जन्म में प्रभु का नाम लेना चाहिए: ज्ञानी मंगल सिंह
