फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आरपी इंटर कालेज कमालगंज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें फिरोज गांधी जनता इंटर कालेज, आरपी इंटर कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज रानूखेड़ा, आरपी बालिका इंटर कालेज, पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज जरारी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर, गंगा देवी इंटर कालेज कमालगंज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज की छात्रा नैंसी ने प्रथम, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज के छात्र आशुतोष शर्मा ने द्वितीय, आरपी इंटर कॉलेज की छात्रा उपासना व फिरोज गांधी इंटर कॉलेज के छात्र सावन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगोष्ठी में प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह ने सभी छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभ व हानि से अवगत कराया। कार्यक्रम के दैरान शिक्षक रणजीत सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, रोहित सरोज, संजीव कुमार, अमिताभ सिंह, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
कृत्रिम बुद्धिमता भाषण प्रतियोगिता में नैंसी ने पाया प्रथम स्थान
