उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर युवती प्रीति पर पेट और कंधे में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसे देख बीच-बचाव करने आई प्रीति की नानी बाबूदेई पर भी उसने हमला कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसकी गंभीर हालत देख कर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रीति ने शाम चार बजे कानपुर के एलएलआर अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
सुबह करीब 10 बजे, जब प्रीति के पिता दिनेश, मां कमला और भाई खेत में धान की बेड़ लगाने गए थे, घर में केवल प्रीति और उसकी वृद्ध नानी मौजूद थीं। अचलगंज के बंदूखेड़ा निवासी दिलीप, जो पहले से प्रीति को जानता था, चाकू लेकर घर में घुस आया। घर के भीतर बहस के बाद उसने पेट और कंधे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर नानी ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। प्रीति खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी। घटना के बाद दिलीप मौके से फरार हो गया। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि दिलीप और प्रीति के बीच चार साल से जान-पहचान थी। लेकिन बीते तीन महीने से प्रीति ने बातचीत बंद कर दी थी। फोन नहीं उठाती थी, न जवाब देती थी। इसी बेरुखी से दिलीप नाराज और बौखलाया हुआ था।
कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दिलीप लगातार बेटी का पीछा करता था, धमकाता था और जबरदस्ती बात करने की कोशिश करता था। वह मोहल्ले में अपने किसी रिश्तेदार के घर आता-जाता था, जिससे प्रीति की गतिविधियों पर नजर रखता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
घर में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर हत्या, नानी भी घायल, हमलावर फरार
