फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैसेपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार होने की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी जयसिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी भोगांव गिहार कलोनी को गुलैल के साथ दबोच लिया। वन दरोगा अमित कुमार के साथ हल्का इंचार्च उदय पाल सिंह राजावत आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। राष्ट्रीय पक्षी मृत ंमोर को राजकीय पशु चिकित्सालय मोहम्मदाबाद में पोस्टमार्टम करवाया गया।
राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाला आरोपी हिरासत में
