Headlines

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत पटेल व महिला मोर्चा की बनी रीता सिंह

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान का आयोजन एक गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राजीव रंजन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अजीत सिंह पटेल को राष्ट्रीय लोक दल का जिलाध्यक्ष मनोनित किया। साथ ही कन्हैया वर्मा जिला उपाध्यक्ष, रीता सिंह को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, ललित पटेल जिला सचिव, अभिनेंद्र जिला सचिव, नवनीत सैनी जिला सचिव बनाया।
प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी को मजबूत प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता से आवाह्न किया। किसानो की हितैषी पार्टी बताया और पार्टी में अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोडऩे का आवाह्न किया। पहलगाम आतंकियों के हमले से मारे गए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखा, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पाकिस्तान के प्रति विरोध प्रकट किया और कहा कि भारत सरकार को मुंह तोड़ जबाव देना चाहिए। जिससे पाकिस्तान दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न जुटा सकें। इस अवसर पर राजेश गंगवार, दीपू राठौर, अंकुर वर्मा, सानू गंगवार, पीयूष गंगवार, भोला कठेरिया, राहुल मिश्रा, अमन गंगवार, विश्व प्रकाश चतुर्वेदी, रानी सैनी, मीरा देवी, मुन्ना खान, इकरार टेलर, शानू, वंदना नैना, सुमन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *