नेशनल मेडलिस्ट का जिले में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत 

 हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट,

हरदोई, समृद्धि न्यूज़। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप में मेडल हासिल कर वापस लौटने पर जिले में मेडलिस्ट खिलाड़ी का परिजनों ने भव्य स्वागत किया।मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा कराया।

बताते चलें कि सिक्किम के गंगटोक में 35 वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग महिला/ पुरुष सब जूनियर, जूनियर,सीनियर दिव्यांग,एवम इंक्लिन बेंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में जिले से सब जूनियर भार वर्ग में 58 किलो भार वर्ग में अंजलि ने कर्लिंग 20किलो और हैक लिफ्ट में 97.5किलो भार उठाकर भारत में कांस्य पदक प्राप्त किया था।नेशनल चैंपियनशिप में मेडल हासिल कर रविवार की सुबह जैसे ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंची। विजेता खिलाड़ी के परिजन भी फूल- माला लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और उन्होंने कोच और विजेता खिलाड़ी का फूल -मालाओं से भव्य स्वागत किया।लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया।कोच ने बताया कि अंजलि शंकर व्यायाम शाला में नियमित अभ्यास करती हैं। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ राजधर मिश्रा,अंजलि के पिता अजय कनौजिया,निखिल कनौजिया,आयुष कश्यप,प्रियांशु सिंह यादव,कृष्णेन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *