
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य स्तरीय पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी का रविवार को अंतिम रूप दिया गया। फर्रुखाबाद हॉकी कमेटी की बैठक स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित हुई। जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में तथा फर्रुखाबाद हॉकी द्वारा आयोजित तथा सीपी मिल्क एंड फ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा प्रायोजित राजस्तरीय पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता 11 जनवरी से 14 जनवरी के मध्य स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में आयोजित की जाएगी। फर्रुखाबाद हॉकी के सचिव अवनींद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की उत्कृष्ट 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें स्पोट्र्स कॉलेज लखनऊ व सैफई स्पोट्र्स हॉस्टल रामपुर व झांसी, रेलवे लखनऊ, रेलवे प्रयागराज, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, इटावा तथा फर्रुखाबाद की होगी। उद्घाटन मैच 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे इटावा हॉकी तथा शाहजहांपुर हॉकी के मध्य खेला जाएगा। विजेता को 51000 नगद राशि व ट्राफी तथा उपविजेता को 31000 रुपए नगद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश अंपायर कमेटी द्वारा अंपायरों की सूची भेजी जा चुकी है। जिसमें 6 अंपायर शामिल होंगे। जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय अंपायर भी होगी। समस्त ट्रॉफियां फादर डॉक्टर सीजू जॉर्ज प्रिंसिपल सेंट एंथोनी स्कूल द्वारा तथा उपविजेता को धनराशि सपा नेता विजय यादव द्वारा प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता को सफल संपन्न करने के लिए व्यापार मंडल फतेहगढ़, आई0एम0ए0ए फर्रुखाबाद तथा रामलीला कमेटी परिषद फतेहगढ़ द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, कलाम आजाद, अफजल अहमद, लक्ष्मण टंडन, अरविंद जादौन, भूपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, एजाज अली, हलीम कुरेशी, अजय माथुर, रवि शाक्य आदि उपस्थित रहे।
