अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि में आगामी 22 जनवरी को होने वाले समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।इन तैयारियों को लेकर न केवल अयोध्या बल्कि देश और विदेश तक के लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके को उल्लास पूर्वक मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तिथि पर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप हर घर में दीप जलाने की तैयारी है।इस आह्वान से कोई वंचित न रह जाए,इसके लिए राष्ट्रीय व्यापारी सेना की ओर से मुहिम छेड़ दी गई है।इस मुहिम के अंतर्गत रामनगरी के राम पथ पर एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक व्यापारियों को दीया,बाती और तेल के पैकेट का वितरण किया जा रहा है।शुक्रवार को इस मुहिम रूपी वितरण की शुरुआत मां सरयू के दर्शन पूजन के साथ हुई जिसके बाद राम की पैड़ी,नया घाट,श्रृंगारहाट तथा हनुमानगढ़ी क्षेत्र में व्यापारियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दूबे के नेतृत्व में दीया,बाती और तेल का वितरण किया गया।वितरण के बाद नयाघाट से श्रीराम जन्मभूमि तक पदयात्रा निकाली गई और व्यापारियों से आगामी 22 जनवरी क़ो अपने प्रतिष्ठान पर दीप जलाकर भव्य दीपावली मनाने के आह्वान किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान के अनुरूप इस पैकेट के वितरण का कार्य आगामी 21 जनवरी की शाम तक किया जाएगा जिसका उद्देश्य यह है कि इस ऐतिहासिक मौके पर हर व्यक्ति सुलभता से अपनी खुशी का इजहार कर सके।उन्होंने बताया कि आगामी 21 जनवरी के बाद भी यदि किसी व्यापारी या जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा आवश्यकता जताई जाती है तो आवश्यकता के अनुरूप उसे इस पैकेट को उपलब्ध करा दिया जाएगा।कार्यक्रम में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप यादव, सुरेन्द्र चौरसिया,बृजेन्द्र दूबे,पवन गौतम,नौमीलाल गुप्ता,सरदार जसवीर सिंह,सर्वजीत सिंह,विष्णु प्रकाश मिश्रा,नीरज पाठक, अभय सिन्हा,विकास मिश्रा, शुभम मिश्रा,दीपक पाण्डेय,सूरज दूबे रविंद्र कुमार,अमरेंद्र श्रीवास्तव,दल सिंगार कनौजिया,संजना गुप्ता, परमजीत कौर,सरोज,अनुपा चौरसिया,ज्योति तिवारी,रूबी रावत,आनंद सिंह,राहुल यादव व
राजपाल यादव मौजूद रहे।
