व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को बाबा नीमकरोरी धाम पहुंचकर दर्शन किये। जहां व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी ने भी नीमकरोरी पहुंचकर दर्शन किये। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल नीमकरोरी के व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री का माल्यार्पण व उत्तरी पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मंदिर परिसर का व्यापारियों ने भ्रमण कराया और महंत ने पूजन कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्शन करने के बाद व्यापारियों को संगठन मजबूत करने के दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सुरक्षित व उन्नत बनाने के लिए १० करोड़ छोटे-बड़े व्यापारी महिला उद्यमी व स्वरोजगार से लोग जुड़े हुए है। जिनको सशक्त और आर्थिक शक्ति के रुप में संगठित करना है और चुनौतियों को दूर करना है। प्रदेश महामंत्री ने भी सम्बोधित किया। पूजा अर्चना के बाद महंत त्यागी जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नीमकरोरी के व्यापारी मौजूद रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के लिए मैं संघर्षरत हूं: रविन्द्र त्रिपाठी
फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के बीते दिन मण्डलीय सम्मेलन का आयोजन जनपद में हुआ था। कार्यक्रम में मण्डल व जनपद के व्यापारी शामिल हुए। जिसमें प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी ने मौखिक रुप से इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की फटकार के बाद कुछ समय के लिए मैं नाराज हुआ था। उन्होंने पत्र जारी कर बताया कि मैं संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग व प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में निरंतर व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने बताया कि संगठन में सभी निष्ठावान है। कोई मुझसे नाराज नहीं है। सब काम करने वाले है। मेरे लिए सभी संगठन व कार्यकर्ता दोनों प्रिय है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने फोन पर बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल एक परिवार है। परिवार के सदस्यों में कोई मन मुटाव नहीं है, सब मिल जुलकर संगठन के साथ है हमारे सबके नेता व दिलों में रहने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग है।
