राष्ट्रीय अध्यक्ष की अपील पीडीए जन पंचायत के तहत पहुंचाये: राजेन्द्र कुमार गौतम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यकारणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। लोकसभा के प्रभारी विधायक राजेंद्र कुमार गौतम ने जनपद के नेताओं के समक्ष आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सुझाव साझा किए। विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि हमें अपनी समस्त बूथ कमेटियों को दुरुस्त करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पीडीए जन पंचायत के तहत हमें जन-जन तक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील को पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारियों में जबरजस्त क्षमता है और लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। वह सभी पदाधिकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि सभी लोग अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लग जाएं। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों और उनकी सोच का कोई जोड़ नहीं है, बस हमें यह बात जनता तक पहुंचानी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, सुमित शाक्य, रमेश चंद्र कठेरिया, नागेंद्र शाक्य, शशांक सक्सेना, इलियास मंसूरी, उदय प्रताप उर्फ भोला यादव, नरेंद्र सिंह यादव, चंद्रेश राजपूत, सुलक्षणा सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रवि यादव, नीलम सिंह चौहान, विशाल यादव, जितेंद्र यादव सिरौली, अजय यादव, अश्विनी यादव, रफी अहमद अंसारी, निजाम अंसारी, ईश्वर दयाल, शिव शंकर शर्मा, मीडिया प्रभारी विवेक यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *