बस अड्डे पर महाराणा प्रताप मूर्ति लगवाने को परिवहन आयुक्त से मांगी गई अनुमति
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सहित कई क्षेत्रीय संगठन शहर में एक प्रमुख स्थान पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर कई वर्षों से संघर्षशील रहे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर के नेतृत्व में कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन, प्रभारी मंत्री व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन दिया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि पर्यटन विभाग ने फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे को महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने हेतु चयनित किया, लेकिन काफी समय हो जाने के बावजूद भी मूर्ति नहीं लग पाई। मंगलवार शाम को करणी सेवा की जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, विश्व क्षत्रिय परिषद के जिलाध्यक्ष विक्की ठाकुर, जेपी चौहान, अर्पण राणा एवं युवा जिलाध्यक्ष जानू ठाकुर फतेहगढ़ स्थित रोडवेज डिपो वर्कशाप पहुंचे। जहां सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग राकेश सिंह से वार्ता की। उन्होंने बताया कि अनुमति हेतु पत्र परिवहन आयुक्त को भेजा गया है। जिला अध्यक्ष मंथन ठाकुर ने बताया कि महाराणा प्रताप की मूर्ति को जल्द से जल्द लगाया जाएगा। इसको लेकर शासन स्तर पर भी संगठन वार्ता करेगा। जबकि परिवहन मंत्री ने भी महाराणा प्रताप की मूर्ति ९ मई तक स्थापित करने की बात कही थी। करणी सेना की मांग है कि ९ मई तक महाराणा प्रताप की प्रतिमा रोडवेज प्रांगण में स्थापित की जाये।
महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सक्रिय
