Headlines

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

समृद्धि न्यूज। झारखंड के जमशेदपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्षत्रिय करणी सेना परिवार के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया। उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी। जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।

करणी सेना के समर्थकों ने डिमना चौक और एनएच-33 किया जाम

मानगो बालीगुमा में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने शहर को झकझोर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर मिनी पंजाब होटल से 500 मीटर दूर एक कच्ची सडक़ पर घात लगाकर किए गए इस हमले में विनय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके सिर में गोली लगी थी और शरीर पर घसीटने के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल से उनकी स्कूटी, मोबाइल और एक पिस्तौल बरामद की है। हत्या की खबर फैलते ही करणी सेना के समर्थकों ने डिमना चौक और एनएच-33 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

शव की बरामदगी, पिस्तौल बनी रहस्य

पुलिस को विनय सिंह का शव मिनी पंजाब होटल से करीब 500 मीटर दूर एक कच्ची सडक़ पर झाडिय़ों में मिला। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जो शव को घसीटने की वजह से बने प्रतीत हो रहे थे। हैरानी की बात यह थी कि उनके बाएं हाथ में एक पिस्तौल फंसी हुई थी, जिसके चलते शुरुआत में कुुछ लोग आत्महत्या की आशंका जता रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इसे खारिज करते हुए हत्या की पुष्टि की।

जमीन देखने के निकले थे स्कूटी से

घटनास्थल से उनकी क्षतिग्रस्त स्कूटी और मोबाइल भी बरामद किया गया। पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर ने बताया कि विनय सिंह जमीन देखने के लिए स्कूटी से आए थे और उसी दौरान यह हमला हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *