सभी ने स्त्री जाति की महिमा पर विचार रखे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर राष्ट्रीय महिला दिवस पर पधारे माउंट आबू राजस्थान से ब्रह्मा कुमार राजेश, प्रेम एवं पिंडवाड़ा से पधारी बहन सरिता का बीके शोभा बहन ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। बीके सरिता बहन ने सभी स्त्री जाति की महिमा को बताते हुए कहा कि जरूरी नहीं की कुछ तोडऩे के लिए पत्थर मारा जाए, बल्कि अपने विचार अंदाज बदल कर बोले तो बहुत कुछ टूट जाता है। राजेश ने कहा कि जब खुशी मौज मस्ती के दिन आए तो उसे कभी भी पेंडिंग नहीं रखना चाहिए, क्योंकि समय का कभी रिजर्वेशन नहीं होता है। प्रेम ने कहा कि त्याग वही करें जहां उसकी कदर हो, पूरे ब्रह्मांड में जवान ही ऐसी चीज है जहां विश और अमृत दोनों एक साथ रहते हैं। बीके शोभा बहन ने कहा कि हजारों फूल हो तब माला बनती है, हजारों दीपक हो तो आरती सजाई जाती है, हजारों बूंद से समुद्र बनता है, परंतु घर को स्वर्ग बनाने के लिए एक स्त्री ही काफी है। इस मौके पर सभी महिलाओं का स्वागत पूनम बहन, एकता बहन ने किया।
ब्रह्माकुमारी जटवारा सेवा केंद्र पर मनाया गया राष्ट्रीय महिला दिवस
