राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा ने आईएएस संतोष वर्मा का फूंका पुतला

 गृहमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा की जनपद इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष अमन दुबे के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोगों ने गृहमंत्री सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांग की है कि संतोष वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की जाये। साथ ही लालगेट तिराहा फब्बारे के पास संतोष वर्मा के पुतले को पीटकर आग के हवाले किया गया। मध्य प्रदेश शासन में कृषि विभाग के उपसचिव पद पर नियुक्त सतोष वर्मा आईएएस के द्वारा आरक्षण के समर्थन को लेकर जो बयान दिया है, वह बहुत ही घृणित व निंदनीय है, साथ ही उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। आरक्षण के सम्बन्ध में ब्राह्मण बेटियों के बारे में की गई टिप्पणी आत्मीय ठेस पहुंचाती है, जिससे ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। आरक्षण का उद्देश्य समानता का स्तर बढ़ाना था, जो कि आज विषमता की खाई को और बढ़ा रहा है। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा मांग करता है कि ऐसी विकृत एवं दूषित मानसिकता के उपसचिव संतोष वर्मा को पदीय दायित्व से मुक्त करके विद्वेष मूलक एव घृणित बयान देने के लिये मुकदमा दर्ज करके सामाजिक विद्वेष फैलाने, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को फैलाने के लिये विस्तृत जांच कराते हुये दण्डित किया जाये, ताकि आईएएस जैसे उच्च पदों पर बैठे लोग समाज और राष्ट्र को तोडऩे के षड्यंत्रों में शामिल न हों। ऐसे लोग समाज के लोग समाज तोडऩे का काम करते है, जो अस्मिता के साथ खिलवाड़ है। उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये, जिससे इस प्रकार की दूषित भावना के साथ कृत्य न कर सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमन दुबे, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जितेन्द्र कुमार दीक्षित, संतोष दीक्षित, अजय दुबे, अभिषेक दुबे, अनुज दुबे, उमेश दुबे, नवीन मिश्रा, विजय शुक्ला, प्रवेश मिश्रा, अभिषेक बाजपेयी, सौरव मिश्रा, संजय पाठक, अशोक मिश्रा, सोनू मिश्रा, दीपक त्रिवेदी, आशीष द्विवेदी, सुमित शुक्ला, केशव अवस्थी, सनी मिश्रा, अंकित दीक्षित, सनी दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *