फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक एवं ग्राम समाधान नगला में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा कैंप लगाकर लोगों का प्रकृति परीक्षण कर उनके प्रकृति की जानकारी ली एवं आयुर्वेद के नियमों का पालन किस तरह से दिनचर्या एवं ऋतु चर्चा का पालन कर स्वस्थ्य रहा जाये। इसके बारे में बताया। कालेज की प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित एवं प्रकृति परीक्षण के नोडल अधिकारी डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा ने कैंप के लिए रवाना किया। इस कैंप को सफल बनाने में डॉ0 विकास बाबू, डॉ0 सुहेबा, डॉ0 आनन्द बाजपेयी, डॉ0 अरीब, डॉ0 कविता शर्मा, मोहित, यस्वी, पारुल, किशन, स्वाती आदि छात्र-छात्रायें एवं शिक्षकगण एवं इन्टर्न मौजूद रहे।
कैंप लगाकर लोगों का किया गया प्रकृति परीक्षण
