टीईटी से विवाद के बाद नौसेना जवान की पत्नी ने ट्रेन से कूदकर दी जान

समृद्धि न्यूज। पटना से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन में टीटीई से विवाद के बाद एक नौसेना जवान की पत्नी आरती यादव पत्नी अजय यादव निवासी कानपुर देहात के पुखराया ने चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला और टीटीई के बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। इस घटना को लेकर यात्रियों के बीच कई तरह की चर्चा है। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद आरपीएफ. जीआरपी समेत सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। साथ ही आरपीएफ ने महिला के आठ सहयात्रियों समेत टीईटी से बयान दर्ज किए। इस दौरान यात्रियों ने टिकट बनवाने को लेकर महिला व टीटीई में विवाद की बात कही। रेलवे कंट्रोल रुम 139 पर हादसे की सूचना किसी यात्री द्वारा देने के बाद आरपीएफ.जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के ट्रेन से छलांग लगाने के पीछे टीटीई से विवाद की बात सामने आयी है। इधर रेलवे अधिकारियों ने दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ टीटीआई से पूछताछ कर बयान दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग साम्हो भरथना रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे फाटक संख्या 19 के पास पोल संख्या 1132 का 5 और 7 के समीप गाड़ी संख्या 04089 सुपरफास्ट पटना-आनंद विहार एक्सप्रेस से बुधवार सुबह टीईटी से विवाद के बाद एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पास ब्लूटूथ मिला है। लेकिन उसका मोबाइल और बेग नहीं मिला है। इधर पुलिस को महिला के शरीर पर सोने की चेन और अंगूठी मिली हैं, जबकि एक हाथ में गर्म पट्टी बंधी हुई थी। मृतका की पहचान कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र के भोगनीपुर, गायत्री नगर अहरौली शेख निवासी आरती यादव पत्नी अजय यादव के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरती यादव दिल्ली दवा लेने के लिए अकेले यात्रा कर रही थी। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। ट्रेन के दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे अफसरों ने सहयात्री व टीटीई से पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए। इस दौरान यात्रियों ने टिकट दोबारा बनवाने को लेकर टीटीई से महिला का विवाद होने की बात कही। यात्रियों ने कहा कि महिला के पास ट्रेन संख्या 02563 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन का टिकट था जबकि वह पटना-आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन में सफर रही थी। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि महिला के ट्रेन से कूदने की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं। इसमें महिला के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों समेत टीटीई के बयान दर्ज किए गए हैं। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *