रात्रि के अंधेरे में कडि़उली गांव में हो रहा है खनन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आया है। खनन माफिया रात के अंधेरे में पुलिस की मिलीभगत से खनन करने में मशगूल हैं।
जानकारी के अनुसार बीते करीब एक वर्ष पूर्व नवाबगंज क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे सिपाही के ऊपर खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गयी थी। इस घटना में कई पुलिसकर्मी संलिप्त पाये गये थे। साथ ही खनन माफियाओं पर भी कार्यवाही हुई थी। कुछ वर्षों तक मामला शांत रहा, लेकिन अब पुन: एक बार नवाबगंज क्षेत्र में अवैध खनन शुरु हो गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम कडि़उली में बीती रात खनन करते जेसीबी को देखा गया था। जिसे कैमरे में भी कैद किया गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जेसीबी से डंपर भरते हुए दिखाया गया है। जिससे जाहिर है कि खनन माफिया एक बार फिर नवाबगंज क्षेत्र में सक्रिय हो गये हैं।
अवैध खनन को लेकर फिर सुर्खियों में आया नवाबगंज
