नवांगतुक थानाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा का लिया जायजा

हरदोई/सवायजपुर, समृद्धि न्यूज। नवांगतुक थानाध्यक्ष ने चार्ज लेते ही रूपापुर कस्बे में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। सवायजपुर के नवांगतुक थानाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने पदभार संभालते ही रूपापुर चौराहे पर भारी पुलिस बल के साथ देर शाम कस्बे की बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया व शान्तिपूर्ण तरीके से लोगों को रहने की अपील के साथ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। नवांगतुक अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी चौराहों पर ग्रामीण इलाकों में सायंकालीन पैदल गश्त किया। रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी और दोबारा ऐसा ना करने की कह। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने फुटपाथ पर पूरी तरह से कब्जा कर रखा है जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं अनावश्यक भीड़भाड़ व संदिग्ध वाहनों की तलाशी व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर शख्त हिदायत दी। थाना प्रभारी प्रिंस सिंह ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। विदित हो की पुलिस द्वारा पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हडक़ंप मचा हुआ है। वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ली। इस दौरान रूपापुर चौकी इंचार्ज शिव शंकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल संजय मौर्य, कांस्टेबल उमेद आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *