एनसीसी कैडेट्स ने पांचाल घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, सीखे वृक्षारोपण तकनीकी तरीके


फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ कमांडिंग आफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के निर्देशन में बटालियन के लगभग 70 एनसीसी कैडेट्स ने पांचाल घाट पहुंचकर पुनीत सागर अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया तथा हाथीपुर स्थित नर्सरी में वृक्षारोपण करने के तकनीकी तरीके सीखे।
रविवार को संपूर्ण भारत में स्वच्छता अभियान चलाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल रोमिल शर्मा के निर्देशन में म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा पांचाल घाट पर स्थित गंगा तट पर लगभग 70 एनसीसी कैडेट्स के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा तट पर सभी एनसीसी कैडेट्स एकत्र हुए तथा झाड़ू एडस्टबिन लेकर स्वच्छता के नारे लगाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें नमामि गंगे टीम की परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया। लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर ने गंगा तट पर स्नान करने आने वाले स्नानार्थियों तथा मूर्ति विसर्जन करने वाले लोगों को संदेश देते हुए कहा गया कि खंडित मूर्ति तथा हवन पूजन सामग्री इत्यादि गंगा तट पर बिल्कुल न फैलाएं, पॉलिथीन का प्रयोग न करें और न ही करने दे। तट पर स्थित दुकानदारों से भी अपील की गई कि गंगा तट पर गंदगी न फैलाएं और न फैलाने दें। एनसीसी कैडेट्स द्वारा नारे लगाए गए। एनसीसी कैडेट कमल प्रताप सिंह तथा कैडेट प्रतिभा सिंह द्वारा गंगा स्वच्छता के बारे में बताते हुए पुनीत सागर अभियान के तहत जल संरक्षण, गंगा स्वच्छता का संदेश दिया गया। अंत में सभी एनसीसी कैडेट्स को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *