फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एमआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ एएनसीसी कैडेट्स को सडक़ सुरक्षा के लिए जागरूक किया गयो। शासनादेश के आदेशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह मनाने का निर्णय लिया गया है। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टि0 गिरिजाशंकर की अध्यक्षता में एनसीसी कैडेट्स के साथ सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत रहे।
12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल अमरजीत सिंह मलिक व ले0 गिरिजा शंकर ने जागरुकत अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स को सडक़ सुरक्षा संबंधी सभी नियमों के पालन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह कोई आवश्यक नहीं कि आप वाहन चलाने में माहिर हैं तो आप सडक़ पर सुरक्षित हैं, दुर्घटना कभी भी किसी के साथ भी घटित हो सकती हैं। आजकल चाइनीज मंझे आ रहे है जिसके कारण अगर हेलमेट नहीं लगाए है तो गर्दन भी कटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे बचने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से चाइनीज मंझे को प्रतिबंधित करने की अपील की। साथ ही अपने आपको सुरक्षित रखे। प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर ने कहा कि रोड पर चलते समय हमेशा बाये चलें। 18 साल उम्र पूरी होने से पहले मोटर वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट अवश्य लगाएं। सडक़ पर चलते समय हमेशा सतर्क रहें। कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। रोड पर चलते समय स्टंट बाजी ना करें। वहीं एआरटीओ सुभाष राजपूत द्वारा एनसीसी कैडेट्स को सडक़ सुरक्षा हेतु संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र तथा एनसीसी कैडेट्स समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करें, जिससे जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत ने सडक़ सुरक्षा संबंधी शपथ दिलायी। इस अवसर पर सूबेदार सुरेश कुमार व सीएचएम कमल उपस्थित रहे।
सडक़ सुरक्षा के तहत एनसीसी कैडेट्सों को किया गया जागरुक
