एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण के प्रति किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यू.पी. गल्र्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सतेंद्र सिंह दहिया तथा एनएकेपी पीजी कालेज की एनसीसी अधिकारी प्रो0 ले0 पारुल मिश्रा के निर्देशन में विश्व पर्यावरण जागरुकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित कर रही पॉलीथिन तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों के प्रति जागरुकता हेतु कैडेट ने बहुत ही सृजनात्मक पोस्टर बनायें। पॉलीथिन के प्रयोग को बंद कर कपड़े के थैलों का प्रयोग न सिर्फ हमें संरक्षण सिखाता है अपितु पॉलीथिन से हमारे जल संसाधनों हमारी मृदा को हो रहे नुकसान से भी बचाता है। इसी संदेश के साथ कैडेटों ने संदेश लिखे कपड़े के थैले बनाये तथा वितरित किये। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ0 शिल्पी मिश्रा व सिमरन, अरविंद पाण्डेय, राजीव सक्सेना, रेशू शाक्य, सुखदेव, गोपी, राजेंद्र दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *