एनसीसी गु्रप कमांडर ने एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल रोमिल शर्मा की अगुवाई में एनसीसी गु्रप हेड क्वार्टर अलीगढ़ के गु्रप कमांडर ब्रिगेडियर पीएस सांगवान ने बटालियन का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लोदिंग, शस्त्र, सिम्युलेटर, ट्रेनिंग ब्रांच आफिस का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा एनसीसी कैडेट्स केशव, शिवा, गर्ल कैडेट महिमा सागर, दिव्यांसी आदि को विभिन्न क्षेत्रों में एनसीसी के महत्व के बारे में बताया तथा एनसीसी के  क्षेत्र में अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बटालियन में ये गु्रप कमांडर का प्रथम निरीक्षण था, हाल ही में उनको अलीगढ़ गु्रप का गु्रप कमांडर नियुक्त किया गया है। उन्होंने ने अपने निरीक्षण में अपने अनुभव भी साझा किए तथा देश सेवा के लिए सभी एएनओ को प्रेरित करने के साथ ही सभी पीआई स्टाफ को देश की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग में सभी गुण सिखाने के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर 12यूपी बटालियन एनसीसी के मेजर केके सिंह, कैप्टन बलविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर, लेफ्टि0 चंचल शर्मा, अवधेश खोजी, एसीटीओ डॉ0 सत्येंद्र कुमार, सूबेदार मेजर हरकेश सिंह, जेसीओ सूबेदार राजवीर, सूबेदार भीम सिंह, सूबेदार रंजीत सिंह, सूबेदार सुरेश, सीएचएम जय राम, बीबी राणा, हवलदार विक्रम, लिपिक गिरीश चंद्र, इंद्रेश आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *