सीएचसी में नर्स को रिश्तेदार महिला ने पीटा, एनसीआर दर्ज

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अस्पताल परिसर में अचानक हुई मारपीट से हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लायी। नर्स की सूचना पर विपक्षी महिला के विरुद्ध पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
कस्बा नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज अचानक मारपीट तब होने लगी जब नर्स अंगूरी देवी अपना सरकारी कामकाज कर रही थीं। अचानक मारपीट की सूचना से अस्पताल परिसर में हडक़ंप मच गया। मारपीट की सूचना तुरंत ही अस्पताल कर्मियों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। वहीं अंगूरी देवी नर्स ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया की प्रीति देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी पूर्वी गेट ताजमहल आगरा जो उनके रिश्ते में भौजाई है, जो आए दिन उनसे मकान अपने नाम करवाने की बात कहती रहती है। आज वह अचानक सीएचसी में पीडि़ता के साथ मारपीट करने लगी। मारपीट के बाद पीडि़ता थाने आई और प्रीति देवी पत्नी विनोद कुमार के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने अंगूरी देवी नर्स की तहरीर पर प्रीति देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी पूर्वी गेट ताजमहल आगरा के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर धारा 151 में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *