एनडीआरएफ टीम ने आपदाओं से निपटने के छात्रों को सिखाये गुर

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। आर0पी0 इण्टर कालेज कमालगंज में 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) गाजियाबाद से आये हुए एएसआईजीडी धर्मवीर यादव एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं को आपदा के विषय में अवगत कराया कि आपदा दो प्रकार की होती है, प्राकृतिक आपदा जैसे भूकम्प, बाढ़, बादल फटना, भूस्खलन, चक्रवात, बज्रपात आदि। मानव निर्मित आपदा जैसे रेल दुर्घटना, हवाई जहाज दुर्घटना, पुल टूटना, विस्फोट होना आदि इन परिस्थितियों में बचाव के साथ घायल /चोटिल व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की जैसे कि रक्त के बहाव को रोकना, हर्ट आने पर किस प्रकार सीपीआर देना, स्ट्रेचर बनाक मरीज को ले जाना आदि की मॉक ड्रिल करके समझाया। पानी में डूबने से बचाव के लिए खाली प्लास्टिक की बोतलों तथा नारियल द्वारा सेफ्टी जैकेट बनाना। खाली पतीली/भगौनों द्वारा डूबने से बचाव के लिए प्रयोग में लाना, सीढ़ी बनाना तथा बाँस के टुकड़ों को इक_ा करके दोनो सिरों को बाँध कर उसकी सहायता से पानी में डूबने से बचाव करना। छोटे बच्चे द्वारा कोई वस्तु मुँह में रखने, गले में फंसने पर उसे उल्टा करके थपथपाकर निकालना आदि के विषय में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्य कैप्टन बलबिन्दर सिंह ने टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *