
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार विशेष लोक अदालत का आयोजन 15 अप्रैल को होना तय हुआ है। जिसमें आरबीट्रेशन मामलों का निस्तारण होगा। तैयारी बैठक जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी की अध्यक्ष में उनके विश्राम कक्षा में हुई। संचालन प्राधिकरण के सचिव नरेन्द्र प्रकाश ने किया। बैठक में आरबीट्रेशन मामलों की विशेष लोक अदालत के लिए मामलों को चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये गये। न्यायालयों में आरबीटे्रशन के 6 मामले लंबित है। बैठक में न्यायिक अधिकारी विष्णुचन्द्र वैश्य, महेन्द्र सिंह, कृष्णकुमार, राकेश कुमार सिंह, प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।
