योगेन्द्र सिंह सोलंकी मोहम्मदाबाद व इन्द्रजीत राजेपुर निरीक्षक बने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तीन निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।
एसपी आरती सिंह द्वारा किये गये स्थानांतरण में पुलिस लाइन से निरीक्षक योगेन्द्र सिंह को थाना मोहम्मदाबाद की जिम्मेदारी है। वहीं पुलिस लाइन से निरीक्षक नीतू यादव को कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ पुलिस लाइन से निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह को थाना राजेपुर भेजा गया है।
