Headlines

नेहरु युवा केंद्र ने किया मिलेट फूड मेले का आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में मिशन लाइव कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट फूड मेला का आयोजन आर्मी कैंट में किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, गंगादूत एवं युवा मंडल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यह साल मिलेट अनाज का उपयोग करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। वर्तमान समय में सभी लोग अनाजों का सेवन सही तरह से नहीं कर रहे हैं। बहुत से लोग गलत तरह से भोजन का प्रयोग करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है और इससे शरीर के विकास पर भी प्रभाव पड़ रहा है। अत: सभी को अपने खानपान में अनाजों का प्रयोग करना चाहिए। गंगा विचार मंच के जिला संयोजक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मिशन लाइव कार्यक्रम के अंतर्गत अपने जीवनयापन में पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर बल दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनाजों का प्रयोग करने के लिए भी लोगों तक जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं। आने वाली आज की युवा पीढ़ी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं हो पाती है और ना ही वह सेवन करते। इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों तक जानकारी पहुंचेगी। डॉक्टर नवनीत गुप्ता ने उपस्थित सभी युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने कहा कि सभी को अपनी दिनचर्या में पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े कार्य को सफल करना चाहिए। बटालियन के कैप्टन बलविंदर सिंह ने भी उपस्थित युवाओं एवं अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में बटालियन के एसएम सूबेदार मेजर हरकेश गुर्जर, राजेश कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राकेश कुमार पाल, निशू वैभव, राहुल, अर्जुन, प्रतिभाए हिमांशु यश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *