नेकपुर कलां में भरा बरसात का पानी, स्थानीय लोगों में आक्रोश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेकपुर कला में पिछले एक सप्ताह से पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जरा सी बारिश में गलियों में पानी भर जाता है। नाली पतली होने के कारण कूड़ा फंसा हुआ है। सफाई कर्मचारी महीनों नालियां साफ नहीं करते है। जिस कारण पानी का जमाव बना हुआ है। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश का पानी अभी तक नेकपुर कलां में भरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सभासद को बताया और नगर पालिका के सफाई नायक को भी सूचना दी गई, लेकिन अभी तक पानी निकासी की समस्या का निदान नहीं किया गया है। जिस कारण मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। बारिश का महीना चल रहा है। ेऐसे में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सभासद व नगर पालिका को अवगत भी करा दिया गया है, उसके बावजूद भी भरा हुआ पानी नहीं निकलवाया गया है। जल भराव को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *