फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय में नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रुप में मनायी गई। महाविद्यालय के प्राध्यापक ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के शिक्षकों ने प्रकाश डाला और कहा कि भारत देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चलों, तुम हमें खून दो मैं तुम्हे आजादी देंगे का नारा दिया था। प्रत्येक युवा उनके जीवन से प्रेरणा लें। इस अवसर पर प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह राजपूत, अनुराग गंगवार, टिंकू दुबे, सुभ्रा अग्निहोत्री, सोनम के अलावा छात्र-छात्रायें मौजूद रही।

