फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वाधान में सोमवार को तीनों तहसीलों में नई कृषि विपणन नीति की के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। तहसील सदर के अंतर्गत बुंदेलखंड कानपुर जोन के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने तहसील सदर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए नई कृषि विपणन नीति के मसौदा की प्रतियां जलाई और जमकर नारेबाजी की। प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि जब से ये सरकार बनी है, तभी से किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों को ठगने का कार्य कर रही है, हमें यह नई कृषि विपणन नीति नामंजूर है, जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि नई कृषि विपणन नीति तीन कृषि कानून का ही हिस्सा केवल और केवल नाम बदलने का ही काम किया गया है जो तीन कृषि कानून भारतीय किसान यूनियन टिकैत के विरोध प्रदर्शन के बाद लागू नहीं किए गए हैं। उपरोक्त कृषि विपणन नीति पूर्णतया उन्हें तीन कृषि कानून का हिस्सा है, केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों पर आश्रित करना चाहती है, भारतीय किसान यूनियन टिकैत केंद्र सरकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सातनपुर आलू मंडी में किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, व्यापारी एवं आढ़ती किसानों का मिलकर शोषण कर रहे हैं। 50 किलो के पैकेट पर 47 किलो के हिसाब का पर्चा किसानों को दिया जा रहा है। आलू का भाव भी किसानों से छुपाकर अंगोछे के अंदर किया जा रहा है जिसका विरोध भाकियू टिकैत लगातार करती रहेगी। निश्चित रूप से आलू मंडी सातनपुर में बदलाव होगा। किसानों को 50 किलो के पैकेट पर 50 किलो का भुगतान एवं आलू का भाव खुले रूप में दिलाने का कार्य भाकियू टिकैत करती रहेगी। इस अवसर पर विजय शाक्य, मुकेश शर्मा, संजय यादव, शिवराम सिंह शाक्य, रजनी तिवारी, बिजेंद्र सिंह, सोनू, राहुल, अजीत सोमवंशी आदि किसान उपस्थित रहे।
नई कृषि विपणन नीति मंजूर नहीं: अजय कटियार
