
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री आदर्श रामलीला मंडल मानस मंच की वार्षिक बैठक भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। नई कार्यकारिणी का गठन पिछले वित्तीय वर्ष की कार्यवाही की पुष्टि की गयी। सर्वसम्मति से जयप्रकाश नारायन गुप्ता को अध्यक्ष व पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी को मंत्री व संजीव दीक्षित को कोषाध्यक्ष व रामबारात संयोजक दीपक मिश्रा को चुना गया। नये सदस्यों के रुप में सुधेश दुबे, पंकज वर्मा, मुकेश सक्सेना , प्रमोद दीक्षित का नाम नयी कमेटी में सदस्य के रुप में रखा गया। साथ ही पिछली कमेटी के लोग यथावत रहे। पिछली कमेटी के मंत्री दीपक मिश्रा के कार्य की सराहना की गयी। चुनाव अधिकारी ददुआ की देखरेख में नवीन कमेटी का विस्तार हुआ। इस मौके पर राम निवास गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, राजेश कसेरे, संजीव दीक्षित, मोहित शुक्ला, सोना वर्मा, अनुज मौजूद रहे।
