मुख्य अतिथि ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण का संदेश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर को नया फर्नीचर मिलने पर विद्यालय के बच्चों का खुशी का ठिकाना न रहा। वहीं उन्हें शिक्षा से संबंधित सामिग्री भी बांटी गयी। नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली आदि बनाकर विद्यालय को सजाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने फीता काटकर उद्घाटन किया और विद्यालय को नया फर्नीचर भेंट किया। पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय से संबंधित विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों को सम्बोधित किया और उन्हें शिक्षा से संबंधित सामग्री भेंट की। विद्यालय में नया फर्नीचर देखकर बच्चे काफी प्रशन्न दिखायी दे रहे थे। आपस में बात कर रहे थे कि अब हमारे विद्यालय में भी नया फर्नीचर आ गया है हम लोगों को अब जमीन नहीं बैठना पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। मुख्य रुप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहे।
पृथ्वी दिवस पर नया गनीपुर विद्यालय को मिला नया फर्नीचर
