नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के लिए काल भैरव भी बन जाता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने वाराणसी में 2,183,45 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं किया उद्घाटन
समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया। जहां उन्होंने करीब 2,183,45 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। Imageइसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी किए। प्रधानमंत्री आज जिन प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उनमें सडक़ों से लेकर नदी तटों तक, स्कूलों से लेकर स्मार्ट बिजली, मंदिरों से लेकर पर्यटन केंद्रों तक, ये प्रोजेक्ट कवर करती है। इन प्रोजेक्ट का उद्देश्य वाराणसी में समान शहरी विकास, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर कनेक्टिविटी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

Image

इसके साथ ही, सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और दृष्टि सहायता उपकरण वितरित किए। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी की स्थानीय बोली में जनता को संबोधित करते हुए कहा, हम काशी के हर परिवारजन के प्रणाम करत हैं। उनके इस संबोधन पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।Image

ब्रह्मोस के नाम से पाकिस्तान की नींद उड़ जाती है:पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ये नया भारत है, जो भोले नाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के लिए काल भैरव भी बन जाता है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे स्वदेशी हथियारों की ताकत पूरी दूनिया ने देखी। हमारी स्वदेशी मिसाइलों, हमारे ड्रोन और हमारी ब्रह्मोस ने आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया है। ब्रह्मोस के नाम से तो पाकिस्तान को नींद भी नहीं आती है।Image
पीएम मोदी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है. भारत पर जो वार करेगा, वो पाताल में भी नहीं बचेगा। कांग्रेस के लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे कि हमने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को खंडहर बना दिया। पाकिस्तान के कई एयरबेस तो आज भी आईसीयू में पड़े हैं। पाकिस्तान दुखी है, ये तो समझा जा सकता है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, साथ ही कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे।

महादेव के आशीर्वाद से बदला पूरा हुआ: पीएम मोदी

वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों के लिए मेरा दिल दुख से भर गया है। महादेव के आशीर्वाद से हमारी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का मेरा वादा पूरा हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित करता हूं।

आतंकवाद बढऩे पर महादेव रुद्र रूप धारण करते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि 140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनी। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, शिव का अर्थ कल्याणकारी होता है, लेकिन जब आतंकवाद बढ़ता है, तो महादेव अपना रुद्र रूप धारण कर लेते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, दुनिया ने भारत के इसी रूप को देखा है।

यूपी में बनी मिसाइलें आतंकियों को तबाह कर देगी

उन्होंने उत्तर प्रदेश का सांसद होने पर गर्व जताते हुए बताया कि ब्रह्मोस मिसाइलें उप्र में बनेंगी और लखनऊ में इसकी विनिर्माण इकाई शुरू हो रही है। उप्र डिफेंस कॉरिडोर में बने हथियार भारतीय सेना की ताकत बनेंगे। प्रधानमंत्री ने जनसभा से पूछा कि आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति की बात सुनकर आपको गर्व होता है कि नहीं, अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो उप्र में बनी मिसाइलें आतंकियों को तबाह कर देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *