नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नव विवाहिता को पति व ससुर ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार अजय यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव निवासी नेकपुर कला ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया मैंने अपनी पुत्री अनुष्का की शादी 2020 में हिंदू रीतिरिवाज व उचित दान दहेज देकर की थी। मेरा दामाद सचिन कुमार पुत्र महेश चंद आए दिन मेरी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता है। दिनांक 16 मई को मेरी पुत्री अनुष्का यादव के साथ उसके पति सचिन यादव, राधेश्याम यादव, घनश्याम यादव पुत्रगण महेशचंद्र एवं सरला देवी पत्नी महेश चंद्र ने मेरी पुत्री को मारपीट का गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी सूचना मेरी पुत्री ने फोन द्वारा जब मुझे दी। तब मैंने पुत्री की ससुराल पहुंचकर मारपीट करने का विरोध किया, तो इसी बात से आक्रोशित पुत्री के ससुरालीजनों ने मेरे साथ भी मारपीट करने को आमादा हो गये। जैसे तैसे गांव वालों ने बचाया। तब पीडि़त ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
नव विवाहिता को पति एवं ससुर ने पीटा
