नव विवाहिता ने गमछा से फांसी लगाकर की आत्महत्या

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। राजेपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुडऱी सारंगपुर निवासी अनमोल कश्यप की 21 वर्षीय पत्नी विनीता कश्यप ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक्का का शव को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के अंतर्गत ग्राम जिठौली निवासी रामनरेश कश्यप ने अपनी बेटी विनीता की शादी थाना अमृतपुर के अंतर्गत ग्राम कुडऱी सारंगपुर निवासी अनमोल कश्यप के साथ 1 वर्ष पूर्व की थी। 21 फरवरी को रामनरेश कश्यप अपनी पुत्री विनीता के घर कुडऱी सारंगपुर आया था। उनके साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनमोल जा रहा था। पत्नी विनीता उसको जाने से रोकना चाह रही थी। अनमोल पत्नी की इच्छा के विरुद्ध अपने ससुर के साथ चला गया। जिससे नाराज पत्नी विनीता ने मौका पाकर दीवार में गड़ी कील में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय, थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य, चौकी इंचार्ज विमल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतका के पिता रामनरेश कश्यप, मां रामकली सहित अन्य परिजन पुत्री के घर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *