नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पारिवारिक कलह के चलते घटी घटना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पारिवारिक कलह के चलते नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्षत्र का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी, तो कार्यवाही की जायेगी।
जानकारी के अनुसार अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर कुडऱा निवासी लक्ष्मी उर्फ मानसी उम्र करीब २० वर्ष पत्नी अनुज मिश्रा ने कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लक्ष्मी की शादी 11 महीने पहले हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के धान नगला गांव निवासी अनुज से हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण लक्ष्मी ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर मृतका की मां पूनम और पिता अखिलेश मौके पर पहुंचे। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही अमृतपुर थाना अध्यक्ष, चौकी इंचार्ज रवि सोलंकी और नायब तहसीलदार अभिषेक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की सास मीरा देवी और ससुर रविंद्र ने बताया कि घर में फांसी लगाने जैसा कोई कारण नहीं था और उन्हें नहीं पता कि बहू ने ऐसा क्यों किया। वहीं मृतका के पिता अखिलेश ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद वे आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराएंगे। अमृतपुर थाना अध्यक्ष ने बताया की कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *