गृहकलह के चलते नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र का ग्राम कैंचिया निवासी लाली पत्नी मुकेश कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष ने गृह कलह के चलते रात के समय मफलर से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं ग्रामीणों ने बताया है कि महिला का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था। मृतका की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक का मायका भरेहपुर कोतवाली फर्रुखाबाद में बताया गया है। सुबह जब काफी देर होने के बाद महिला लाली जब अपने कमरे से बाहर नहीं आई। तब घर की महिलाओं ने कमरे को धक्का देकर खोला, तो महिला कुंडे से लटकी हुई थी। यह नजारा देख घर की महिलाओं में कोहराम मच गया। देखते ही देखते महिला के फांसी लगाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक_ी हो गई। महिला के फांसी लगाने की सूचना ससुरालीजनों ने महिला के मायके भेज दी। जिस पर महिला के परिजन महिला की ससुराल जा पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे और पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *