संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने लगायी फांसी

फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के ग्राम घुमइया रसूलपुर निवासी २७ वर्षीय पलक पत्नी राहुल की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के रिश्तेदारों ने परिजनों को सूचना दी कि तुम्हारी बेटी को राहुल व उसके परिजनों ने मार दिया है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतका का मायका जनपद कन्नौज के सदुआपुर में है। मृतका का विवाह २० अपै्रल २०२२ को हुआ था। मृतका का पति राहुल किसान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं राहुल की मां रेखा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि १८ नवम्बर को मैं ११ बजे अपने घर से नगला दसू रिश्तेदारी में गयी थी। शाम ४ बजे मेरे पुत्र राहुल के साढूू अवनीश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी रम्बा पुरवा थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ने फोन कर पूछा था कि कहों और घर पर क्या हो गया है। तब मैने कहा कि घर पर सब सही है। मेरे घर से आने के बाद मेरी पुत्रवधू सोनी उर्फ पलक ने राहुल से फोन रिचार्ज कराने को कहा था, जो रिचार्ज कराने मंझना गया था। मैं जब अपने घर पहुंची तो दूसरे दरवाजे पर काफी भीड़ लगी थी। जब मैंने लोगों से पूछा क्या हो गया है तो लोगो ंने बताया कि तुम्हारी बहू ने फांसी लगा ली है। घटना के समय हम लोग घर पर मौजूद नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *