मिर्जापुर (जनपद) के समाचार…………………

स्वच्छता अभियान के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव

चुनार (मिर्जापुर)। द ग्लेनहिल स्कूल चुनार में सोमवार को स्वच्छता अभियान के साथ दशहरा का उत्सव मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राए विभिन्न प्रकार के स्लोगन के द्वारा घर घर स्वच्छता का नारा दिया। भारत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा सभी को शपथ दिलवाया गया। दशहरा पर्व के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत कर सभी के मन को मोह लिया। छोटे बच्चों के द्वारा आई गिरी नंदनी गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं के द्वारा डांडिया नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। बुराई पर सदैव अच्छाई कि विजय होती है। छात्र छात्राओं ने रामलीला के माध्यम से इसे प्रस्तुत किया। कक्षा छह के छात्र अश्वनी राम, यसार्थ लक्ष्मण कक्षा 4, यशस्वी सीता कक्षा 5, के नमन हनुमान की भूमिका का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया। मंच संचालन विद्यालय की अध्यापिका रश्मि शर्मा व अध्यापक इम्तियाज ने किया।

विंध्य गुरुकुल कॉलेज एवं फार्मेसी में नवरात्र पर गरबा डांडिया का हुआ आयोजन

चुनार (मिर्जापुर)। विंध्य गुरुकुल कॉलेज एवं विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी में 29 सितम्बर को नवरात्रि सप्तमी को डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी०ए०, बी०एससी० कृषि बी०सी०ए०, बी० फार्मा के छात्र-छात्राओं ने देवी दुर्गा के नौ स्वरूप को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। बी०एफ०ए० की छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। बी०एससी० कृषि की छात्राओं ने धुनुची नृत्य द्वारा मां दुर्गा के शक्ति की प्रस्तुति की एवं बी०सी०ए० के छात्राओं ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति की। उप्राचार्य डॉ० आशीष मिश्र ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की व्याख्या करते हुए भारतीय नारियों को शक्ति, साहस, ज्ञान एवं त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी के उप प्राचार्या सुशीला गुप्ता ने मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप को ही सृष्टि की संचालिका शक्ति के रूप में व्याख्या की। धन्यवाद ज्ञापन शेर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं घर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

सामाजिक शिक्षा, खेल कूद व अन्य क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिलाएं  ‘‘नव दुर्गा शक्ति सम्मान’’ से  सम्मानित

समाज की सोच में बदलाव लाना व महिलाओं के अन्दर से डर की भावना को निकालकर उन्हें
आत्मनिर्भर बनाना ही मिशन शक्ति-5.0 का उद्देश्य: जिलाधिकारी
मिर्जापुर। मिशन शक्ति-5.0 के तहत जनपद में स्कलों, विभागों व ग्राम स्तर पर बालिकाओं व महिलाओं को सामाजिक शिक्षा, खेल, चिकित्सा आदि क्षेत्रो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर खेल कूद, सामाजिक, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 09 महिलाओं को ‘‘नव दुर्गा शक्ति सम्मान’’ के रूप में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में यथा श्रीमती मीनू देवी आर0आर0सी0 केयर टेकर पंचायती राज विभाग के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्वंय ई-रिक्शा चलाकर घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्य, डाॅ रेवती यादव मेडिकल आफिसर आर0बी0एस0के0 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए, शिल्पा श्रीवास्तव लखपति दीदी एनआरएलएम के अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करते हुए अपने तथा अन्य महिलाओं की आजिविका में वृद्ध करने के लिए, निधि सिंह पटेल अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रतिभाग करने हेतु, डाॅ आश्रेयी आद्या चटर्जी प्रोफेसर को उच्च शिक्षा के साथ मिशन शक्ति अभियान में विशेष योगदान देना, रंजना ठाकुर जिला समन्वय यूएनओपीएस जल निगम जल जीवन मिशन अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को जल सहेली एवं स्कूली बच्चों को तल दूत बनाने में सफलता हासिल करने, सोना देवी सफाई कर्मी नगर पालिका को स्वच्छता कार्यो में उत्कृष्ठ कार्य करने, पल्लवी सिंह महिला आरक्षी कटरा कोतवाली महिला सुरक्षा अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने तथा रीता शर्मा प्रधानाचार्य आर कन्या बालिका इण्टर कालेज शिक्षा के साथ ही महिलाओं एवं बच्चियों के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ करने के लिए ‘‘नव दुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में है। इस अभियान के तहत महिला सशक्तिीकरण तथा महिलाओं में सामाजिक शिक्षा, खेल कूद, चिकित्सा, उद्यम सहित अन्य क्षेत्रो में बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाए ताकि महिलाओं के प्रति समाज की सोच में बदलाव हो लाया जा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व उनकी सुरक्षा हेतु उनके अन्दर से डर भावना को निकालने हेतु केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जाने वाले महिलाओें से सम्बन्धित प्रत्येक योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर उन्हें जागरूक किया जाए और वे अपने अन्दर की डर भावना को समाप्त कर समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़े तभी इस अभियान का उद््देश्य परिणपूर्ण होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गिरते हुए लिंगानुपात में सुधार करना, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा बालिकाओं के जन्म के प्रति आम जन में सकारात्मक सोच विकसित करने संबधी जागरूकता लाई जाए विभिन्न माध्यमो सेयथा नाटकध्नुक्कड़ नाटक, बैनर पोस्टर, वाल पेटिंग व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर जन मानस में जन जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग जिसे इस कार्य के लिए नोडलध्प्रभारी नियुक्त किया गया है वे सभी पूरीपारदर्शिता के साथ महिला सशक्तिीकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही जन समूह में मिशन शक्ति अभियान को बढ़ाने हेतु अपना योगदान करे ताकि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाकर महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकार को दिलाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अपर जिलाधिकारी भू0ध्रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव उपस्थित रहीं।

मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी

मण्डलायुक्त ने चिकित्सा इकाईयों पर जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों आदि की उपलब्धता कराने का दिया निर्देश
मिर्जापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ ए0के0 सिंह, संयुक्त निदेशक डाॅ एन0पी0 सिंह, मण्डलीय कार्यकम प्रबन्धक हरित सक्सेना एवं अन्य मण्डलीय टीम के साथ मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा भदोही डाॅ एस0के0 चक, सोनभद्र डाॅ अश्वनी कुमार, जिला कार्यकम अधिकारी वाणी वर्मा, तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया। समीक्षा बैठक का आरम्भ विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा से की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आच्छादित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वित्तीय प्रगति समीक्षा, ए0एम0आई0एस0 कार्यक्रम की समीक्षा, आर0सी0एच0 कार्यक्रम की समीक्षा, कम्युनिटी प्रोसेस कार्यक्रम की समीक्षा, शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की समीक्षा, क्यालिटी एश्योरेंश कार्यकम, राष्ट्रीय क्षयरोग कार्यक्रम तथा भारत सरकार द्वारा संचालित स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ही यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था समर्थित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा समस्त कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए, कम प्रगति वाले बिन्दुओं पर 15 दिवस में सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए मण्डलायुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त चिकित्सा इकाईयों पर जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों आदि की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाय। साथ ही यह निर्देश भी दिये गये कि मण्डल में संचालित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमोंध्गतिविधियों की नियमित अनुश्रवण व समीक्षा प्रत्येक स्तर पर करते हुए, प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु प्रयास किये जाय।

स्नातकध्शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम का राजनैतिक दलो के साथ बैठक कर दी गई जानकारी

मिर्जापुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातकध्शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबधं में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न राजनैतिक दलो के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि नमावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की गतिविधियां 30 सितम्बर 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम-31 (3) के अन्तर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी करने की तिथि निर्धारित की गई। इसी प्रकार समाचार पत्रों में नोटिस का पुर्नप्रकाशन 15 अक्टूबर 2025 बुधवार, समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय पुर्नप्रकाशन 25 अक्टूबर 2025 शनिवार, फार्म-18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम स्थिति जैसी स्थिति हो 06 नवम्बर 2025 गुरूवार, वह तिथि जिस तक पाण्डुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना 20.11.2025 गुरूवार, निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन 25.11.2025 मंगलवार, दोव और आपत्ति दालिख करने की अवधि (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 12 के अन्तर्गत) 25.11.2025 मंगलवार से 10.12.2025 बुधवार तक वह तिथि जिस तक दावे और अपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और अन्नपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जाएगी। 25.12.2025 गुरूवार तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 31.12.2025 बुधवार को निर्धारित किया गया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी राजनैतिक दल निर्वाचक नामावलियों की जानकारी पात्र मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक बीएलओ नियुक्त करे। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का त्रुटि रहित होना अतिआवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित तहसीलदार, उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही की जाएगी अतएव अपने सभी बीएलओ की मानिटरिंग करते हुए पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ मतदाता सूची बनाने में योगदान करें। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली में नाम नामांकन हेतु तीन वर्ष की अवधि जिसके लिये किसी व्यक्ति को रजिस्ट्रीकरण से पहले स्नातक होना चाहिए, की गणना उस तारीख से की जायेगी, जिसमें अर्हक डिग्री का परिणाम विश्वविद्यायल या सम्बन्धित प्राधिकारी द्वारा घोषित और प्रकाशित किया गया था न कि दीक्षांत समारोह की तारीख से। प्रारूप-18 में आवेदन प्राप्त किया जायेगा। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीयन हेतु यह अपेक्षित है कि निर्वाचक अर्हता तिथि अर्थात 01.11.2025 से ठीक पहले छः वर्ष के भीतर कम से कम 03 वर्ष की कुल अवधि के लिये विनिर्दिष्ट किन्ही शिक्षण संस्थानों में अध्यापन कार्य से जुड़े रहे हों। निर्वाचक नामावली में पंजीकृत कराने हेतु प्रारूप-19 में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु नये सिरे से निर्वाचक नामावली तैयार की जाती है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्नातक निर्वाचक नामावली के लिये प्रारूप-18 एवं शिक्षक निर्वाचक नामावली के लिये प्रारूप-19 में आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पदाभिहितध्अपर पदाभिहित अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है, जो अपने क्षेत्र के आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्राप्त करेंगे। स्नातकध्शिक्षक निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकृत कराने हेतु पात्र व्यक्तियों/शिक्षकों को प्रमाण-पत्रध्दस्तावेज सम्बन्धित पदनामित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्पदाभिहित अधिकारीध्अपर पदाभिहित अधिकारीध्राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित के पश्चात् अनुप्रमाणित किया गया हो। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु संस्थानों के प्रमुख अपने सभी पात्र कर्मचारियों के आवेदन पत्र एक साथ अग्रेसित कर सकते हैं। इसी तरह से कोई व्यक्ति अपने परिवार के अन्य पात्र सदस्यों को जो एक ही पते पर रहे हों, के सम्बन्ध में फार्म-18 में प्रस्तुत कर सकता है और प्रत्येक ऐसे सदस्य के सम्बन्ध में मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करते हुये प्रमाण-पत्र को सत्यापित करा सकता है। किसी राजनैतिक दल, बूथ लेविल एजेण्ट या आवासीय कल्याण एसोसिएशन द्वारा बड़ी संख्या में भेजे गये आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।

 श्रीमद्भागवत कथा: नन्द यशोदा और कन्हैयालाल की दिखाई गई झांकी

हलिया (मिर्जापुर)। ड्रमंडगंज बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के पण्डाल में नवयुवक बाल समिति द्वारा कराए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा में रविवार की रात्रि नन्द यशोदा और कन्हैयालाल की झांकी दिखाई गई। पण्डाल में लगातार भीड़ बढ़ रही है। कथावाचक ज्ञानदेव महाराज की कथा सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पण्डाल में पहुंच रहे हैं। भजन कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बन गया है।ड्रमंडगंज पुलिस व पत्रकार भी पण्डाल में बैठकर समय दे रहे हैं। शाम होते ही श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी पूरी हो जाती है और लगभग 9बजे तक भक्तों से पण्डाल भर जाता है। कथा के बीच -बीच में हरिनाम का संकीर्तन होता रहता है। श्रीमद्भागवत कथा के अंत में झांकी दिखाई जाती है उसके अंबे गौरी की सामूहिक आरती उतारी जाती है। अध्यक्ष सोनू केशरी, संचालक पिन्टू केशरी, प्रभारी शशांक केशरी के निर्देशन में नवयुवक बाल समिति के कार्यकर्ता व्यवस्थित ढंग से प्रसाद का वितरण करते हैं। कथा सुनने के बाद लोग श्रीरामलीला मैदान में पहुंच कर श्रीरामलीला का आनंद लेते हैं।

पत्रकार के पिता के निधन पर शोक

हलिया (मिर्जापुर)। एक हिंदी दैनिक अखबार से जुड़े हलिया के पत्रकार दिलीप दुबे के पिता दयाशंकर दूबे का सोमवार को उपचार के दौरान प्रयागराज स्थित एक हॉस्पिटल में निधन हो गया है। 83 वर्षीय दया शंकर दुबे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालो में भाजपा नेता श्याम बहादुर सिंह, मनीष त्रिपाठी, शिव चरण त्रिपाठी, धीरज मिश्रा, मेघनंद चैरसिया, डॉ दयानंद मिश्र, बाल कृष्ण मिश्र, चंद्र दत्त त्रिपाठी, विवेक सिंह, देवदत्त त्रिपाठी, सोनू सिंह, राकेश तिवारी, पंकज सोनी, अहमद आदि शामिल थे। सोमवार देर शाम को विंध्याचल शिवपुर के राम गया घाट स्थित गंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

जहरीले जंतु के काटने से छात्रा की मौत

मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र लहंगपुर में एक 16 वर्षीया बालिका अंजू कोल की रात में सोते समय किसी जहरीले जंतु के डसने से मौत हो गई। घटना के समय परिवार को जानकारी नहीं हुई और जब तक वे जागे, तब तक अंजूकी मौत हो चुकी थी। कोलकम गांव के बथुआ मोहल्ला निवासी मुकेश कोल की 16 वर्षीया पुत्री अंजूकोल रविवार की शाम सिवान से घास काटकर घर आई। रात में सोते समय किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जब तक परिजनों को जानकारी होती तब तक अंजू की मौत हो चुकी थी। अंजू चार भाई बहन में सबसे बड़ी थी। क्षेत्र के सावित्री बाई फुले इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा थी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि परिजन रात को ही मृत बालिका का दाह संस्कार कर दिए।

आई लव मोहम्मद का बैनर पुलिस ने हटाया, केस दर्ज

मिर्जापुर। जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बल्ली का अड्डा मोहल्ले में बिजली के पोल पर आई लव मोहम्मद का बैनर लगा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर बैनर को हटा दिया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस को रविवार की शाम सूचना मिली कि कटरा कोतवाली के बल्ली का अड्डा मोहल्ले में एक बिजली के पोल में आई लव मोहम्मद का बैनर लगा हुआ है। सूचना पर कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह मय हमराही संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल बिजली के पोल से बैनर को हटवाया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधिकारी के निर्देश पर कटरा पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि बल्ली का अड्डा मोहल्ला स्थित एक बिजली के पोल में आई लव मोहम्मद का बैनर लगा था। जिसे हटवाया गया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के धुंधी कटरा मोहल्ले में रविवार की रात फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। घर में आग देख परिजनों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। धुंधी कटरा निवासी अनिल कुमार चैरसिया के मकान के तीसरी मंजिल पर किचन में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। कमरे से धुआं निकलने पर परिजन भाग कर अपनी जान बचाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *