मानदेय भुगतान को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशन में मानदेय भुगतान में देरी पर एनएचएम संघ ने जिलाधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उ0प्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की स्टेट कमेटी से प्रदेश अध्यक्ष ठा0 मयंक प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों/मण्डलों को निर्देश जारी किए थे कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में हो रहे विलंब के समाधान हेतु 11, 12 व 13 फरवरी को जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाने के निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में एनएचएम संघ ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अभिषेक वाजपेयी ने अब लगातार हो रही एनएचएम कर्मचारियों के हकों की अनदेखी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों के खातों में समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित न होने की स्थिति में आगे चरणबद्ध बृहद आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष साबिर खान ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अल्प वेतन भोगी है तथा प्रत्येक महीने सैलरी से उन्हें अपने मकान का किराया/मकान की किस्त, बच्चों की फीस, राशन, दूध इत्यादि को भरना होता है। जिसमें यदि सैलरी थोड़ा भी लेट हो जाए तो इस सबके लिए कर्मचारी आर्थिक रूप से परेशान होने की वजह से मानसिक और शारीरिक रूप से भी बेहद परेशान हो जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी, साबिर खान, दीपकांत शुक्ला, अंकित दीक्षित, कुलजीत सिंह, सरिता, रमन, कांति, रेनू, नीलम, शिखा, रोहित, पारुल सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *