हिजबुल्लाह के आतंकी कमरू जमा को 2018 में कानपुर से गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से एक-47 राइफल और सेंसिटिव दस्तावेज बरामद हुए थे, जिनका उपयोग आतंकी हमलों के लिए किया जाना था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पूरे मामले की कोर्ट में पैरवी कर रही थी. आज, एनआईए स्पेशल कोर्ट ने कमरू जमा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
