सम्पूर्ण समाधान दिवस में नौ शिकायतें हुईं निस्तारित

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी सुभास चन्द्र प्रजापति ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्यायें सुनीं। इस दौरान कुल 117 शिकायतें आयीं। जिसमें से 9 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज तहसील में अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

मंगलवार को कुल ११७ शिकायतें आयीं। जिसमें से ९ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाये। खानापूर्ति कदापि न की जाये। सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं। इस दौरान उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सृजन कुमार, विद्युत उपखण्ड अधिकारी मोहम्मद शमीम, कृषि विभाग राहुल कुमार, नगर पालिका जेई प्रशान्त कुमार, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, कम्पिल थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिन्द, शमसाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, नवावगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *